असत्य पर सत्य की विजय – कटारिया को पूर्ण जमानत
उदयपुर 5 जुलाई 2013। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया को मुम्बई सेशन कोर्ट में सौहराबुद्दिन एन्काउन्टर मामले में पूर्ण जमानत मिलने पर भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए असत्य पर सत्य की विजय बताया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, महापौर रजनी डांगी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, डाॅ. किरण जैन ने कटारिया को जमानत मिलने पर कहा कि कटारिया स्वयं राजनीति में एक आदर्श व्यक्ति है। इन्होंने सदैव आदर्श स्थापित किये हैं। जो आरोप लगे हैं वह सर्वथा मिथ्यापूर्वक हैं एवं केन्द्र के ईशारे पर सीबीआई द्वारा की गई एक षड्यंत्रपूर्वक कार्यवाही है। आगे भी कटारिया विजयी होकर निकलेंगे।
भाजपा शहर जिला के वरीष्ठ उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, हंसा माली, वन्दना मीणा, गणेश व्यास, मंत्री खुबीलाल पालीवाल, शंकर सालवी, रामलाल चैधरी, मनोहर चैधरी, अरविन्द जारोली, फूलसिंह मीणा, करण सिंह शक्तावत ने कहा कि सीबीआई द्वारा कूटनीति के तहत रचा गया षड्यंत्र बेनकाब हुआ है। सीबीआई कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रही है। यही एक सबूत है कि कटारिया के ऊपर गलत ईरादे से कार्यवाही की गई।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, तख्तसिंह शक्तावत, ओम चित्तौड़ा, भेरूसिंह देवड़ा, भंवर पालीवाल, शम्भू जैन, नानालाल बया, दिनेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मून्दड़ा कटारिया को पूर्ण जमानत मिलने पर खुशी के साथ सन्तोष व्यक्त किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, सहप्रभारी राकेश शर्मा, कमल कुमावत ने कटारिया को जमानत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से सारी गुत्थ्यिां स्वतः ही खुल जाती है। एक आदर्श व्यक्ति को केन्द्र व राज्य के ईशारें पर कपटपूर्ण तरिके से फंसाने की साजिश का सुखद अन्त होगा। एक दिन इसी तरह न्यायपालिका अपने फैसले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।
भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न