Categories
Health & Fashion

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2022

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है। योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। हमारे ऋषि-मुनि भी कह गए हैं, ‘पहला सुख निरोगी काया’। योग, मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस अनूठी कला का आनंद लेने के लिए मनाया जाता है।

हमारे दैनिक जीवन में योग को जन्म देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है। योग अभ्यास करने के मुख्य लाभों में से यह एक है कि यह तनाव कम करने में मदद करता है। आज कल की जो युवा पीढ़ी है जो हर छोटी-छोटी बातो का तनाव लेती रहती है जो किसी प्रकार की कठोर स्थिति से जीवन में आए तनाव से मुक्ति पाने के लिए वे आत्महत्या जैसे कदम उठाने को बाध्य हो जाते हैं।

दैनिक जीवन में योग को जन्म देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है योग एक व्यक्ति को ध्यान और साँस लेने के व्यायाम से तनाव कम करने में मदद करता है और एक व्यक्ति के मानसिक कल्याण में सुधार करता है। योग नियमित अभ्यास मानसिक स्पष्टता और शांति बनाता है जिससे मन को आराम मिलता है।

international yoga day
International day of yoga illustration

आंतरिक शांति
आंतरिक शांति जो मनुष्य को ऊपरी मन से खुश होने से ज्यादा उसे आतंरिक खुश रहने से ख़ुशी मिलती है पर वो शांति आज कल की व्यस्त जिंदगी और शहर के चकाचोंध में कही खो सी गई है। इंसान अंदर से खुश रहेगा तो वह स्वस्थ रहेगा। सिर्फ 10-20 मिनट का योग हर दिन आपके स्वास्थ्य को अच्छा रहने में मदद कर सकता है। बेहतर स्वास्थ्य का मतलब बेहतर जीवन है।

बीमारियों से बचाव
जिस प्रकार आजकल के लोगो का खान पान उस तरीके से तो इंसान कितनी सारी बीमारियों को साथ ले रहा है। योग गंभीर से गंभीर बीमारियों से हमारा बचाव करने में मददगार होता है। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो योग उससे भी लड़ने की शक्ति देता है।

शरीर को लचीला बनाए
योग पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे सभी अंग सुचारू रूप से काम करते हैं।

हमारे ऋषियों और आयुर्वेद द्वारा दी गयी क्रियाओं और चिकित्सों का लाभ उठाएं इसी से तनाव कम होगा और देश की प्रगति भी होगी और युवाओं की मौतें भी नहीं होंगी और यह बीमारियाँ पूरी तरह ख़त्म हो जायेंगी और देश के युवा निरोग रहेंगे और तनाव भी ख़त्म हो जाएगा। 21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्राचीन भारतीय कला के लिए एक अनुष्ठान है।

इस रोज की भाग दौड़ मर्रे वाली जिंदगी में अगर खुश रहना है तो दिन में सिर्फ थोड़ा समय निकल कर 15 से 20 मिनट योगा करना ही चाहिए जो हमारे शरीर के साथ हमारे मन को भी स्वस्थ रखेगा। जीवन के तनाव को कम करने में मदद करेगा, चेहरे पर निखार लाएगा, फ्लेक्सिबल बॉडी बनाएगा जो हमे जल्दी बूढ़ा नहीं बनाएगा। मन को दिमाग को शांत रखेगा कई सारी गंभीर बिमारियों को आने से रोकेगा, रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाएगा।